Tuesday, January 14, 2020

इमरान सरकार ने 13 पूर्व सैन्य अधिकारियों को राजदूत बनाकर अलग-अलग देशों में नियुक्त किया January 14, 2020 at 01:18AM

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में इमरान सरकार ने एक नया कदम उठाते हुए 13 पूर्व सैन्यकर्मियों को अलग-अलग देशों में पाकिस्तान का राजदूत नियुक्त किया है। इस बात का खुलासा हाल ही में वहां की संसद में रखे गए कागजातों से हुआ है। जानकारी के मुताबिक इन सैन्यकर्मियों में से 11 पाक सेना के रिटायर्ड मेजर जनरलऔर 2 पाकिस्तान एयरफोर्स के रिटायर्ड एयर मार्शल हैं। सरकार ने 40 राजदूतों की नियुक्ति से जुड़ी जानकारी संसद में रखी है।

दस्तावेजों में बताया गया है कि राजदूत पोर्टफोलियो पर नियुक्त 40 लोगों में से 13 पूर्व सैन्य अधिकारी हैं जो कि सेना और वायुसेना के हैं। जिन्हें दुनियाभर के कूटनीतिक गलियारों में नियुक्त किया गया है। दस्तावेजों के मुताबिक इन सभी पूर्व सैन्य अधिकारियों की नियुक्त संविदा आधार पर हुई है।

किसकी नियुक्ति कहां हुई?

मेजर जनरल (रिटायर्ड) साजिद इकबाल को त्रिपोली में राजदूत बनाया गया है। मेजर जनरल (रिटायर्ड) वकार अहमद कंगरावी को अबुजा में राजदूत बनाया गया है। मेजर जनरल (रिटायर्ड) मोहम्मद खालिद राव को बोस्निया और हर्जेगोविना की राजधानी सराजेवो में राजदूत नियुक्त किया गया है। वहीं मेजर जनरल (रिटायर्ड) अब्दुल अजीज तारिक को ब्रूनेई में संविदा आधार पर राजदूत बनाया गया है। मेजर जनरल उमर फारुक बुरकी की नियुक्ति ओमान में की गई है। मेजर जनरल (रिटायर्ड) साद खटाक को श्रीलंका में नियुक्त बनाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)।

No comments:

Post a Comment