Monday, December 9, 2019

बिल गेट्स, टॉम क्रूज और जॉर्ज बुश को आइस बकेट चैलेंज के लिए प्रभावित करने वाले पीट फ्रेट्स का निधन December 10, 2019 at 11:29AM

वॉशिंगटन. दुनियाभर में आइस बकेट चैलेंज को लोकप्रिय बनाने वाले पीटफ्रेट्स का सोमवार को 34 साल की उम्र में निधन हो गया।फ्रेट्स खुद मानसिक बीमारी एएलएस (एम्योट्रोफिक लेटरल स्लेरोसिस) से पीड़ित थे, इसे लू गेहरिग डिजीज के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें इस बीमारी का पता 2012 में 27 साल की उम्र में चला था।बेसबॉल खिलाड़ी रहे फ्रेट्स ने इसके बाद 2014 में उन्होंने आइस बकेट चैलेंज शुरू किया। इसके तहत लोगों को अपने ऊपर बर्फीले पानी की बाल्टी उड़ेलनी होती थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना होता था। इस चैलेंज का लक्ष्य मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए चैरिटी इकट्ठा करना था।

फ्रेट्स से प्रेरणा लेते हुए इस चैलेंज को दुनियाभर के लोकप्रिय लोगों ने लिया। इसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश से लेकर माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स और हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज तक शामिल थे।

फ्रेट्स के चैलेंज को बिल गेट्स और जॉर्ज बुश ने भी लिया था।

परिवार के बीच शांति में हुआ फ्रेट्स का निधन
फ्रेट्स के परिवार ने बताया कि 7 साल तक एएलएस से जूझने के बाद सोमवार को पीटका निधन हो गया। उनकी मौत परिवार के बीच शांति से हुई। वे हीरो की तरह लंबे समय तक अपनी बीमारी से लड़े। पीट ने कभी अपनी बीमारी की शिकायत नहीं की, बल्कि उन्होंने इसे दूसरे पीड़ितों और उनके परिवारों को उम्मीद और हिम्मत देने के मौके के तौर पर देखा।

आइस बकेट चैलेंज से जुटे थे 1418 करोड़ रु.
एएलएस एसोसिएशन के मुताबिक, 2014 में आइस बकेट चैलेंज में दुनियाभर के करीब 1.7 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया था। इसके जरिए दुनियाभर से 20 करोड़ डॉलर (1418 करोड़ रुपए) जुटाए गए थे। इन पैसों का इस्तेमाल न्यूरोडीजेनेरेटिव डिजीज पर रिसर्च के लिए किया जा रहा है। इन बीमारियों में आमतौर पर पीड़ितों की मांसपेशियां कमजोर पड़ जाती हैं, जिससे उनके मूवमेंट्स पर असर पड़ता है। एएलएस का अब तक कोई इलाज नहीं ढूंढा जा सका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेसबॉल खिलाड़ी रहे पीट फ्रेट्स (चश्मा पहने हुए) को 27 साल की उम्र में अपनी बीमारी के बारे में पता चला। -फाइल फोटो
फ्रेट्स के चैलेंज को बिल गेट्स और जॉर्ज बुश ने भी लिया था।

No comments:

Post a Comment