Saturday, December 14, 2019

यूक्रेन समिट के दौरान व्लादिमीर पुतिन 6 बॉडीगार्ड के साथ टॉयलेट जाते दिखे, वीडियो वायरल December 14, 2019 at 01:21AM

पेरिस. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पेरिस में यूक्रेन समिट के दौरान छह बॉडीगार्ड के साथ टॉयलेट जाते देखे गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

76 साल के पुतिन की जो क्लिप सामने आई है, उसमें वे बाथरूम से पांच बॉडीगार्ड के बाद निकलते दिख रहे हैं। एक बॉडीगार्ड उनके बाद दिखाई देता है। यह घटना पेरिस के एलसी पैलेस की है।

समिट में चार देशों के अध्यक्ष शामिल हुए
यूक्रेन पीस समिट में चार देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए। इनमें पुतिन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की शामिल हुए। इसमें यूक्रेन के साथ चल रहे विवाद को कम करने की कोशिश की गई।

दोनों देशों के बीच बनी सहमति
रूस और यूक्रेन के बीच इस बात पर सहमति बनी की कि दोनों देश विवाद से जुड़े बंधकों को रिहा करेंगे। इसके अलावा, अगले साल मार्च के अंत तक यूक्रेन के तीन क्षेत्रों में सैन्य बलों को समाप्त करने का भी वादा किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन।
समिट में (दाएं से) पुतिन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment