Wednesday, December 11, 2019

पाकिस्तान की टॉप 10 सर्च लिस्ट में 3 भारतीय, दो क्रिकेटर और एक न्यूज एंकर शामिल December 11, 2019 at 07:42PM

इस्लामाबाद. गूगल ने 2019 की टॉप सर्च लिस्ट जारी की। यह हर देश के लिए अलग-अलग तैयार की गई है। पाकिस्तान के लिए भी ‘गूगल ट्रेंड्स इयर इन सर्च 2019’ जारी हुई है। इसका एक रोचक तथ्य यह है कि इसमें तीन ऐसी शख्सियतों को जगह मिली है जिनका ताल्लुक भारत से है और ये भारतीय नागरिक हैं। दो क्रिकेटर इस सूची का हिस्सा हैं। इनमें से एक अच्छी वजह से तो दूसरे आलोचना के चलते चर्चा में रहे और सर्च भी हुए। चलिए जानते हैं कि पाकिस्तान की टॉप 10 सर्च लिस्ट में कौन और क्यों है।

1: नैमल खावर खान

अभिनेत्री हैं। इस साल अगस्त में उन्होंने हमजा अली अब्बासी से निकाह किया। इसके साथ ही फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। नैमल ने कहा- यह फैसला पूरी तरह मेरा है। कोई कयास न लगाएं।

पाकिस्तानी अभिनेता वहीद मुराद

2: वहीद मुराद


पाकिस्तान में उन्हें चॉकलेटी हीरो भी कहा जाता है। कुछ लोग उनकी तुलना भारत के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार से करते हैं। 2010 में मुराद का इंतकाल हुआ। इस साल 81वें जन्मदिन पर गूगल ने उन्हें डूडल के जरिए सलाम भी किया।

क्रिकेटर बाबर आजम
क्रिकेटर बाबर आजम

3: बाबर आजम


हैरानी इस बात पर जताई जा रही है कि यह युवा बल्लेबाज टॉप पर क्यों नहीं है। विश्व कप 2019 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान को टी20 में शीर्ष पर पहुंचाया और अब इस फार्मेट में वो राष्ट्रीय टीम के कप्तान हैं।

क्रिकेटर आसिफ अली

4: आसिफ अली


आसिफ अली के बारे में कहा गया था कि उनको रोकना हर किसी गेंदबाज के बस की बात नहीं। नेशनल टीम में आए लेकिन पूरी तरह फ्लॉप रहे। वो पीएसएल 2019 के प्रदर्शन के आधार पर टीम में आए थे। अब तक टीम का हिस्सा हैं।

अदनान सामी

5: अदनान सामी


बॉलीवुड के इस सिंगर-कम्पोजर ने 2015 में भारत की नागरिकता ली। इसके पहले उनके पास पाकिस्तानी पासपोर्ट था। वो समय-समय पर पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाते रहे हैं। दोनों देशों के बीच जब तनाव होता है तो अदनाम और उनके रुख पर नजर रहती है।

भारतीय अभिनेत्री सारा अली खान

6: सारा अली खान


सैफ अली खान और अमृता सिंह की यह बेटी पाकिस्तान में काफी लोकप्रिय है। उन्हें काफी सर्च किया जाता है। उन्होंने केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद सिम्बा में वो रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आईं। जल्द ही कुली नंबर 1 में नजर आएंगी।

क्रिकेटर मोहम्मद आमिर
क्रिकेटर मोहम्मद आमिर

7: मोहम्मद आमिर


मैच फिक्सिंग में शामिल रहने की वजह से आमिर पर पांच साल का बैन लगा था।27 साल के आमिर की गेंदबाजी फीकी होती जा रही है। इस बीच उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया और इसके लिए उन्हें पूर्व खिलाड़ियों और मीडिया ने जमकर फटकार लगाई।

अलिजा शाह

8: अलिजा शाह


अलिजा शाह इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी इस साल ‘इश्क तमाशा’ फिल्म आई। यह हिट भी रही और लोगों ने अलिजा को सराहा भी। 19 साल की यह एक्ट्रेस अपने बेबाक बयानों के कारण भी मीडिया मेंचर्चा में रहती हैं।

भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान।



9: विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान


भारत के वीर को पाकिस्तान में काफी सर्च किया गया। उनका मिग विमान पाकिस्तान में क्रैश हो गया था। इसके पहले उन्होंने पाकिस्तानी एफ-16 को मार गिराया था। वो 60 घंटे पाकिस्तान की हिरासत में रहे। दबाव पड़ा तो पाकिस्तान ने रिहा कर दिया।

न्यूज एंकर मधिहा नकवी।



10: मधिहा नकवी


पाकिस्तान की न्यूज मीडिया इंडस्ट्री में मधिहा काफी लोकप्रिय हैं। उन्हें कई बार फिल्मों के भी ऑफर मिले लेकिन वो न्यूज वर्ल्ड में ही रहना चाहतीं हैं। इस साल उन्होंने एमक्यूएम के नेता फैसल सब्जवारी से निकाह किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नैमल खावर खान

No comments:

Post a Comment