Monday, June 8, 2020

उत्तर कोरिया ने कहा- दक्षिण कोरिया से सभी तरह के संपर्क खत्म करेंगे, वो अब हमारा दुश्मन देश June 08, 2020 at 08:22PM

उत्तर कोरिया ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया सेसभी तरह का संपर्क बंद करने का फैसला किया। उत्तर कोरिया ने कहा-हम दक्षिण कोरिया से जुड़ीहॉटलाइन समेत सभीकम्युनिकेशन लाइनें बंद कर रहे हैं। वो अब हमारा दुश्मन देश है। दक्षिण कोरिया हमारे खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने वालों को नहीं रोक पाया।

खास बात ये है किदक्षिण कोरिया ने इस मामले पर बातचीत के लिए उत्तर कोरियाई अफसरों को फोन भी किया लेकिन,वहां किसी नेफोन ही रिसीव नहीं किया। दक्षिण कोरियाने कहा, ‘‘मंगलवार को उत्तर कोरिया से फोन पर संपर्क की कोशिश की गई।लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला।’’ रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने मिलिट्री हॉटलाइंस पर की गईं कॉल्स का भी जवाब नहीं दिया।

दुश्मन देश का टैग दिया
उत्तर कोरिया ने कहा- हम दक्षिण कोरिया को अब दुश्मन देशही मानेंगे, उसी हिसाब से बर्ताव किया जाएगा। प्योंगयांग की न्यूज एजेंसी ने कहा- दक्षिण कोरिया के अफसरों का रवैया गैरजिम्मेदाराना है। उनकी मिलीभगत का फायदा उठाकर हमारे विरोधी सक्रिय हैं। इन्होंने हमारी टॉप लीडरशिप का अपमान किया। इन्हें माफ नहीं किया जा सकता। इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। अब दक्षिण कोरिया से कोई बातचीत नहीं की जाएगी।

किम जोंग और उनकी बहन की मौजूदगी में फैसला लिया गया
रिपोर्टके मुताबिक, कम्युनिकेश लाइन खत्म करने का फैसला नॉर्थ कोरिया के तानाशाहकिम जोंग-उन और उनकी बहन किम यो-जोंग की मौजूदगी में लिया गया। रिपोर्ट में कहा गया- यह कदम दक्षिण कोरिया के साथ सभी रिश्ते पूरी तरह से खत्म करने की दिशा मेंपहला कदम है।

2018 में बनाई गई थी कम्युनिकेशन लाइन
उत्तर और दक्षिण कोरिया ने दो साल पहले कम्युनिकेशन लाइन बनाईं थीं। तब दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन और किम जोंग-उन के बीच तीन मीटिंग हुईं थीं। इसी दौरान उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया को दुश्मन से दोस्तदेश का दर्जा दिया था। पिछले साल फरवरी तक दोनों देशों के संबंध ठीक रहे। अमेरिका और नॉर्थ कोरिया की बातचीत विफल हुई तो दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के रिश्ते भी खराब हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन और उनकी बहन किम यो-जोंग की बैठक के बाद दक्षिण कोरिया से कम्युनिकेशन लाइन खत्म करने का फैसला लिया गया। -फाइल फोटो

Inside the revolts erupting in America's big newsrooms June 08, 2020 at 07:28PM

डब्ल्यूएचओ ने कहा- बीते 9 दिन में रोज 1 लाख से ज्यादा मामले आए, यह किसी भी देश के लिए कोशिशों से पीछे हटने का समय नहीं June 08, 2020 at 06:30PM

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोमवार को दुनिया भर के देशों को कोरोनावायरस से औरसतर्क रहने की सलाह दी। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस गेब्रेयेसस ने कहा कि दुनिया भर में पिछले 10 में से 9 दिन 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए। वायरस से लड़ते हुए 6 महीने हो चुके, लेकिन खतरा टला नहीं है। यह समय किसी भी देश के लिए कोशिशों से पीछे हटने का नहीं है।

ट्रेडोस ने कहा कि जिन देशों में स्थिति सुधर रही है वहां पर अब सबसे बड़ीचुनौती इससे बचाव के परहेजों का पालन करवाना है। इससे बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी है। एक नए अध्ययन मेंसामने आया है कि मास्क संक्रमण रोकने में मददगार है।

7 जून को सबसे ज्यादा मामले सामने आए
उन्होंने कहा कि दुनियाभर में 7 जून को1 लाख 36 हजार मामले सामने आए। यह एक दिन में संक्रमण केसबसे ज्यादा मामले हैं। इनमें से 75%अमेरिका और दक्षिण एशियाई देशों में मिले। डब्ल्यूएचओ संक्रमण प्रभावित देशों की मदद कर रहा है। इसने 110 देशों में 50 लाख सुरक्षा उपरकण भेजे हैं।आने वाले समय में इसकी 126 देशों में 1 करोड़ 29 लाख पीपीई किट भेजने की योजना है।

यूरोपीय देशोंमें स्थिति में सुधार
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यूरोप में स्थिति सुधर रही है। उन्होंने कहा कि पहले संक्रमण का एपिसेंटर पूर्व एशिया था। इसके बाद यूरोप में यह तेजी से फैला। अब इसकी जगह अमेरिका ने ले ली है। हालांकि, यूरोपीय देशों में अब स्थिति सुधर रही है, लेकिन दुनिया के दूसरे हिस्सों में हालात बदतर हो रहे हैं। खास कर अफ्रीकी देशों में यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दक्षिण अफ्रीका के जोहानेसबर्ग में सोमवार को एक छात्रा को हैंड सैनिटाइजेर देता स्कूल का कर्मचारी। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कोरोना संक्रमण फिलहाल अफ्रीकी देशों में तेजी से बढ़ रहा है।

Defacement of Mahatma Gandhi's statue was a 'disgrace': Donald Trump June 08, 2020 at 06:06PM

The defacement of Mahatma Gandhi's statue by unknown miscreants was a "disgrace", US President Donald Trump has said, days after it was vandalised with graffiti and spray painting during the nationwide protests against the custodial killing of African-American George Floyd. The statue, outside Indian Embassy, was vandalised on the intervening night of June 2 and 3.