Thursday, July 2, 2020

पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा- मैं और असद उमर प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल नहीं; पिछले दिनों कैबिनेट में हुआ था इमरान का विरोध July 02, 2020 at 05:48PM

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का अपनी ही कैबिनेट में विरोध शुरू हो गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है। कहा जा रहा है कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी या केंद्रीय विकास मंत्री असद उमर अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं। इन कयासों पर कुरैशी ने सफाई दी है। कुरैशी के मुताबिक, वो खुद या असद प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल नहीं हैं।
जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुरैशी और उमर दोनों चाहते हैं कि इमरान अपने करीबी फवाद चौधरी को कैबिनेट से हटाएं। लेकिन, इमरान इसके लिए तैयार नहीं हैं।

इमरान के सामने ही उनका विरोध
शुक्रवार को कुरैशी ने एक इंटरव्यू में इस बात से इनकार किया कि वो या असद उमर प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पिछले दिनों कैबिनेट मीटिंग के दौरान कुछ मंत्रियों ने इमरान का विरोध किया था। पिछले दिनों सरकार ने पेट्रोल करीब 26 और डीजल 21 रुपए महंगा किया था। इसके बाद देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। इसकी वजह से भी इमरान पर काफी दबाव है। आरोप लग रहे हैं कि सरकार आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम साबित हो चुकी है।

कुरैशी और असद भी इमरान से नाराज
खबरों के मुताबिक, कूरैशी और असद के अलावा कई कैबिनेट मंत्री इमरान के करीबी साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर फवाद चौधरी को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। इनका आरोप है कि फवाद के भ्रष्टाचार की वजह से सरकार की बदनामी हो रही है। लेकिन, इमरान चौधरी को हटाए जाने से साफ इनकार कर चुके हैं। अब इमरान की कुर्सी ही खतरे में नजर आ रही है। बताया जाता है कि कुरैशी और असद प्रधानमंत्री इमरान के कई फैसलों से सख्त नाखुश हैं।

फौज के करीबी हैं कुरैशी
शाह महमूद कुरैशी को देश की ताकतवर फौज का करीबी बताया जाता है। कहा जाता है कि आर्मी चीफ बाजवा उनके दूर के रिश्तेदार हैं। फौज इमरान से नाखुश है। सिविल एडमिनिस्ट्रेशन के कई अहम पदों पर लेफ्टनेंट जनरल रैंक के अफसर पहले ही तैनात किए जा चुके हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि फौज ने पहले ही तैयारी कर ली है।

पाकिस्तान की ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं...
1. लाहौर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने कहा- मलाला देश विरोधी, उन्हें कन्वोकेशन में न बुलाया जाए
2. पायलटों के फर्जी लाइसेंस का खुलासा होने के बाद यूरोप की एयर सेफ्टी एजेंसी ने पाकिस्तान से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगाई



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो पिछले साल अक्टूबर का है। इसमें इमरान के साथ बीच में शाह महमूद कुरैशी और सबसे बाईं तरफ तब के फाइनेंस मिनिस्टर असद उमर नजर आ रहे हैं। बाद में उमर से वित्त मंत्रालय वापस ले लिया गया था। कहा जाता है कि यह फैसला आईएमएफ के दबाव में लिया गया था।

अमेरिका में 24 घंटे में रिकॉर्ड 55 हजार नए मामलों की पुष्टि, ब्राजील में मरीजों की संख्या 15 लाख; दुनिया में अब तक 5.24 लाख मौतें July 02, 2020 at 05:48PM

दुनियाभर में कोरोनावावायरस से अब तक 1 करोड़ 9 लाख 84 हजार 735 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 61 लाख 40 हजार 649 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 24 हजार 036 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 55 हजार संक्रमित मिले हैं। यह हर दिन सामने आने वाले मामलों में अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। दक्षिण अमेरिका में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। यहां ब्राजील में अब तक15 लाख सेज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 28,37,189 1,31,485 11,91,091
ब्राजील 15,01,353 61,990 9,16,147
रूस 6,61,165 9,683 428,978
भारत 6,27,168 18,225 3,79,902
स्पेन 2,97,183 28,368 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,92,004 10,045 1,82,097
चिली 2,84,541 5,920 2,49,247
ब्रिटेन 2,83,757 43,995 उपलब्ध नहीं
इटली 2,40,961 34,818 1,91,083
मैक्सिको 2,38,511 29,189 1,42,593

*ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।

ब्राजील: 24 घंटे में 48 हजार से ज्यादा मामले
ब्राजील में 24 घंटे में 48 हजार 105 नए मरीज मिले हैं और 1252 लोगों की मौत हो चुकी है। देश मेम मरने वालों की संख्या 61 हजार 990 हो चुकी है। संक्रमण और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश है।

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर के एक अस्पताल में एक कोरोना मरीज का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी।

पेरू: 10 हजार ज्यादा मौतें
पेरू में मरने वाले लोगों की संख्या 10 हजार 45 के पार पहुंच गई है। देश में अब तक 2.92 लाख संक्रमित हुए हैं। अब तक 1.82 लाख अब तक ठीक हो चुके हैं। यहां अब कर 17 लाख लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है।

पेरू में लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दे दी गई है। लोग यहां घर से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि, लोग कोरोना से बचने के लिए मास्क का इस्तामल कर रहे हैं। यह दक्षिण अमेरिका में दूसरा सबसे संक्रमित देश है।

मैक्सिको: एक दिन में 679 मौतें
मैक्सिको में 24 घंटे में महामारी से 679 लोगों की मौत हो गई है और 6741 नए केस सामने आए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 29,189 हो गई है और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.38 लाख हो गई है। एक दिन पहले यहां संक्रमण के 5681 नए मामले सामने आए थे और 741 लोगों की मौत हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महामारी के दौरान कैलिफोर्निया के बीच पर लोग अब जाने लगे हैं। अमेरिका में मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते 16 से ज्यादा राज्यों को दोबारा खोले जाने का प्लान कैंसिल कर दिया गया है।

Epstein pal Ghislaine Maxwell arrested, accused of luring girls for sex abuse July 02, 2020 at 04:28PM

British socialite Ghislaine Maxwell was arrested Thursday on charges she helped lure at least three girls — one as young as 14 — to be sexually abused by the late financier Jeffrey Epstein, who was accused of victimizing dozens of girls and women over many years.

China warns US, UK of strong steps if they meddle in Hong Kong July 02, 2020 at 01:22PM