Thursday, July 2, 2020
लाहौर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने कहा- मलाला देश विरोधी, उन्हें कन्वोकेशन में न बुलाया जाए July 02, 2020 at 02:12AM
2014 में नोबेल शांति सम्मान हासिल करने वाली मलाला युसुफजई का पाकिस्तान में विरोध हो रहा है। लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंस (एलयूएमएस) की कुछ दिनों बाद होने वाली कन्वोकेशन सेरेमनी (दीक्षांत समारोह) में मलाला को न्योता दिए जाने का विरोध किया गया है। इस सेरेमनी की तारीख अभी तय नहीं है। लेकिन, माना जा रहा है कि यह इसी महीने होगी। कुछ स्टूडेंट्स ने वाइस चांसलर को चिट्ठी लिखकर मलाला को देश विरोधी बताया है।
हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब मलाला को अपने ही देश में विरोध का सामना करना पड़ा है। उन पर अमेरिका और ब्रिटेन का समर्थक होने के आरोप पहले भी लग चुके हैं।
मलाला की जगह बिलाल को बुलाने की मांग
एलयूएमएस के एक एसोसिएट प्रोफेसर ने सोशल मीडिया पर लिखा- ग्रेजुएट होने वाले कुछ स्टूडेंट्स नहीं चाहते कि मलाला को कन्वोकेशन सेरेमनी में बुलाया जाए। उनकी जगह यंग सिंगर बिलाल खान को बुलाए जाने की मांग हो रही है। मिलिट्री फैमिली से आने वाले कुछ स्टूडेंट्स मलाला को देश विरोधी मानते हैं। मलाला पर 2012 में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकी हमला हुआ था। उन्हें इलाज के लिए ब्रिटेन ले जाया गया। अब वो ब्रिटिश नागरिक हैं। हाल ही में आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुई हैं।
कुछ लोग मलाला पर हुए हमले को ड्रामा मानते हैं
पाकिस्तान के अखबार ‘नया दौर’ के मुताबिक, मलाला दुनिया और पाकिस्तान के लिए बड़ा नाम हैं। लेकिन, पाकिस्तान में कुछ लोग ऐसे हैं जो उन्हें पसंद नहीं करते। इनमें इलीट क्लास के कुछ लोग भी शामिल हैं। इनका मानना है कि मलाला अमेरिकी मदद से आगे बढ़ी हैं। कुछ लोग तो यहां तक कहते हैं कि 2012 में मलाला पर हमला और फिर उनका ब्रिटेन जाना महज ‘ड्रामा’ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अफ्रीकी देश बोत्सवाना के दलदलीय इलाके में दो महीनों में 350 हाथियों में दम तोड़ा, पिछले साल ही राष्ट्रपति ने शिकार पर 5 साल से लगा बैन हटाया July 01, 2020 at 10:32PM
अफ्रीकी देश बोत्सवाना में पिछले दो महीने में 350 से अधिक हाथियों की रहस्यमय मौत हो गई है। मामला ओकावांगो डेल्टा का है जो देश के उत्तरी हिस्से में है। अफ्रीका में सबसे ज्यादा हाथी यहीं पाए जाते हैं। हाल ही में हाथियों की कई सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं जो चौकाने वाली हैं। 2 महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी मौत का कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हाथियों की रहस्यमय मौत का पहला मामला मई में सामने आया था। इसके बाद लगातार मौत हुईं और जून के अंत तक आंकड़ा 350 को पार कर गया है। मौत के इतने मामले सामने आने के बाद भी बोत्सवाना सरकार ने अब तक कोई जांच नहीं कराई है। इससे पहले जिम्बाब्वे में शिकारियों द्वारा जानवरों को सायनाइड देने का मामला सामने आया था।

ऐसा मामला पहले नहीं देखा गया
नेशनल पार्क रेस्क्यू के कंजर्वेशन डायरेक्टर डॉ. नियाल मैक्केन के मुताबिक, हाथियों की मौत बड़े स्तर पर हुई है। इससे पहले ऐसा मामला नहीं देखा गया है। सूखे की स्थिति को अलग कर दें तो मुझे नहीं लगता है इनकी मौत इससे पहले किसी दूसरी चीज से हुई होगी। वैज्ञानिकों ने सरकार से हाथियों की जांच करने का आग्रह किया है ताकि ये साफ हो सकते कि इनसे इंसानों के लिए कोई खतरा नहीं है और न ही इंसानों से कोई संक्रमण इनमें पहुंचा।

कुछ की मौत झटके से तो कुछ ने धीरे-धीरे दम तोड़ा
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाथियों को एक सर्कल में घुमते हुए भीदेखा गया था। इन्हें देखकर लग रहा था या तोबैक्टीरिया-वायरस के कारण इनकी मानसिक स्थिति बिगड़ी है या फिर जहर शरीर में पहुंचा है। डॉ. नियाल मैक्केन के मुताबिक, शवों को देखकर लगता है कि कुछ ने एक झटके में दम तोड़ा है क्योंकि हाथियों का मुंह जमीन की तरफ है। वहीं कुछ की मौत धीरे-धीरे हुई है जब वे चल-फिर रहे थे। ऐसा किस तरह के जहर से हुआ है कहना मुश्किल है।

सरकार ने 280 जानवरों की पुष्टि की
बोत्सवाना वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट के एक्टिंग डायरेक्टर डॉ. सिरिल ताओलो ने गार्जियन को बताया, हम हाथियों की मौत से वाकिफ हैं, 350 में से 280 जानवरों की पुष्टि हुई है। हम अन्य जानवरों का पता लगा रहे हैं। कोविड-19 के कारण हाथियों की जांच धीमी गति से हो रही है क्योंकि सैम्पल को एनालिसिस के लिए दूसरे देश भेजा गया है।

दलदलीय और हराभरा क्षेत्र है ओकावांगो डेल्टा
ओकावांगो डेल्टा दलदलीय और हराभरा क्षेत्र है। अफ्रीका में सबसे ज्यादा हाथी यहीं पाए जाते हैं। यह जगह सफेद और काले गैंडों के लिए भी जानी जाती है। यहां करीब 15 हजार हाथी हैं। बोत्सवाना की वाइल्डलाइफ दुनियाभर के सैलानियों के लिए खास आकर्षण है। देश की जीडीपी का 12 फीसदी रेवेन्यू यहीं से आता है।

कोविड-19 का खतरा भी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, शवों के आसपास गिद्द नहीं मंडरा रहे हैं इसलिए मौत की वजह जंगल से बाहर की कोई चीज हो सकती है, कोविड-19 की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। अफ्रीका में शिकार के बढ़ने मामलों के कारण हाथियों की संख्या घट रही है। शिकार के मामले में बोत्सवाना की हालत सबसे ज्यादा खराब है।

देश हाथियों को बचाने में नाकाम रहा
नेशनल पार्क रेस्क्यू के कंजर्वेशन डायरेक्टर डॉ. नियाल मैक्केन ने इस घटना को 'संरक्षण त्रासदी' बताते हुए कहा, बोत्सवाना अपने देश की सबसे कीमती चीज को सहेजने में फेल रहा।

राष्ट्रपति ने 5 साल से लगा शिकार पर बैन हटाया
देश में हाथी सबसे ज्यादा खतरे में हैं क्योंकि किसान इन्हें फसलों के लिए खतरा मानते हैं और शिकारी शिकार करने से बाज नहीं आते हैं। राष्ट्रपति मोकेगविसी मसासी ने पिछले साल ही शिकार पर 5 साल से लगा बैन हटाया था। पूर्व राष्ट्रपति ईयान खाना ने अफ्रीका में जानवरों के शिकार पर बैन लगाया था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today