Saturday, February 8, 2020

15 जनवरी के बाद चीन गए विदेशियों के भारत आने पर रोक; अब तक 812 की मौत, 37 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि February 08, 2020 at 04:38PM

नई दिल्ली. नोवेल कोरोनोवायरस की वजह से 810 चीन के नागरिकों की मौत हो गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शनिवार को कहा कि जो विदेशी 15 जनवरी को या उसके बाद चीन गए, उन्हें भारत आनेकी अनुमति नहीं दी जाएगी। डीजीसीए ने शनिवार को एयरलाइंस को दिए अपने सर्कुलर में कहा कि पांच फरवरी से पहले चीनी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा निलंबित कर दिए गए हैं। उधर, चीन में कोरोनावायरस से 810 लोगों की मौत हो गई है। जबकि हॉन्गकॉन्ग और फिलीपींस में 1-1 युवक की जान गई है। चीन में अब तक 37111 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

हालांकि, डीजीसीए ने स्पष्ट किया कि ये वीजा प्रतिबंध एयरक्रू पर लागू नहीं होंगे। एयरक्रू चीनी नागरिक या चीन से आने वाले अन्य विदेशी नागरिक हो सकते हैं। 15 जनवरी या उसके बाद चीन जाने वाले विदेशियों को भारत-नेपाल, भारत-भूटान, भारत-बांग्लादेश या भारत-म्यांमार भूमि सीमाओं समेत किसी भी हवाई, भूमि या बंदरगाह से भारत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

इंडिगो और एयर इंडिया ने चीन के लिए उड़ानें निलंबित की

भारतीय एयरलाइंस में इंडिगो और एयर इंडिया ने दोनों देशों के बीच अपनी सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं। स्पाइसजेट की दिल्ली से हॉन्गकॉन्ग के लिए उड़ान सेवा अभी जारी है। 1 और 2 फरवरी को एयर इंडिया ने चीनी शहर वुहान से भारतीय नागरिकोंको निकालने के लिए अपने दो विशेष विमान भेजे थे। सात मालदीव के नागरिकों समेत 647 भारतीयों को वहां से नई दिल्ली लाया गया था।

चीन ने कोरोनावायरस का नाम एनसीपी रखा

चीन ने कोरोनावायरस का नाम बदलकर नोवेल कोरोनावायरस निमोनिया (एनसीपी) रखा है। सरकार ने कहा है कि वहां की सरकारी संस्थाओं द्वारा इसे एनसीपी के नाम से जाना जाएगा। वायरस की वजह से चीन में 30 से ज्यादा शहरों को लॉकडाउन कर दिया गया है। सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत में 780 लोगों की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वुहान से लौटे यात्रियों की नई दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच करते स्वास्थ्य अधिकारी।

Malaysian Hindus defy virus fears to mark festival February 08, 2020 at 01:04AM

Khamenei says Iran must become strong to end 'enemy threat' February 08, 2020 at 12:48AM

"We must become strong so that there will not be a war, become strong so that enemy's threats will end," Iran's supreme leader Ayatollah Ali Khamenei said on Saturday addressing a gathering of air force commanders and staff aired on state television. "We do not want to threaten anyone... this is to prevent threats, to maintain the country's security," he added.

संक्रमण रोकने के नाम पर क्रूरता कर रही चीन सरकार, लोगों को घसीटकर घर से निकाला जा रहा February 08, 2020 at 01:10AM

बीजिंग. चीनमें कोरोनावायरस संक्रमण से निपटने के लिए प्रशासन ने आक्रामक रवैया अपना लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सरकारी कर्मचारी लोगों के घर में घुसकर उन्हें जबर्दस्तीअस्पताल ले जा रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि कई लोगों को घसीटकर उनके घर से बाहर निकाला गया।कोरोनावायरसकी वजह से चीन के 30 से ज्यादा शहरों को लॉकडाउन किया गया है। करीब 6 करोड़ लोगों की आवाजाही पर रोक है।

सरकार ने पुलिस को कोरोनावायरस संक्रमितों को इकट्ठा कर बाकी लोगों से अलग-थलग (क्वारेंटाइन जोन में) रखने के आदेश दिए गए हैं। वीडियो में नकाबपोश अधिकारी घरों में घुसकर संक्रमण की जांच के लिए महिलाओं और पुरुषों को घसीटते हुए अस्पताल ले जा रहे हैं।वीडियो में अधिकारी प्रोटेक्टिव (सुरक्षात्मक) सूट में नजर आ रहे हैं और वे लोगों को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

लोगों को कहां रखा जा रहा, इसकी जानकारी नहीं

चीन की उपप्रधानमंत्री सुन चुनान ने महामारी के खिलाफ लोगों सेलड़ने का आह्वान किया था। इसके बाद यह वीडियो सामने आया। माना जा रहा है कि यह वीडियो चीन के सबसे ज्यादा प्रभावित शहरवुहानका है, जहां करीब 1.4 करोड़ लोग रहते हैं। वीडियो मेंफेस मास्क पहने हुए व्यक्ति कोअधिकारीतेजी से खींचरहेहैं। वहीं, एक महिला कोभी जबरन घर से ले जाया जा रहा है। हालांकि, यह इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि कितने लोगों को जबरन उनके घरों से ले जाया गया और उन्हें कहां रखा गया।

घर-घर जाकर जांच कर रहे अधिकारी

वुहान के अधिकारी संक्रमण की पहचान करने के लिए घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं। सुन ने वुहान में चार प्रकार के लोगों को क्वारेंटाइन स्टेशनलाने के लिए कहा है। पहला- जिनके मामले की पुष्टि हो गई है। दूसरा- जो संदिग्ध हैं। तीसरा- जो संक्रमितलोगों के संपर्क में आए हैं और चौथा- जिन्हें बुखार हुआ हो।

27 देशों में कोरोना की चपेट में

चीन में शनिवार को 60 साल के अमेरिकी नागरिक की मौत की पुष्टि की गई। यह चीन में पहले विदेशी नागरिक की मौत है।अब तक 27 देशों में कोरोनावायरस के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। हॉन्गकॉन्ग और फिलीपींस में 1-1 युवक की मौत हो चुकी है। चीन में 2002-03 के दौरान सार्स वायरस से लगभग 650 लोगों की मौत हुई थी। कोरोनावायरस से इससे ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लोगों को उनके घरों से जबरन ले जाते हुए चीनी अधिकारी।