Wednesday, February 5, 2020

स्विट्जरलैंड दुनिया का सबसे महंगा देश; सबसे सस्ते देश की लिस्ट में भारत तीसरे और पाकिस्तान पहले नंबर पर February 05, 2020 at 03:37PM

न्यूयॉर्क .यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड, जिसकी आबादी 86 लाख है। वह दुनिया के सबसे महंगे देश की सूची में पहले स्थान पर काबिज हो गया है। 53.6 लाख की आबादी वाला देश देश नॉर्वे दूसरे और 3.63 लाख की आबादी वाला आइसलैंड तीसरे स्थान पर है। वहीं, दुनिया के सबसे सस्ते देशों की सूची में पाकिस्तान पहले, अफगानिस्तान दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर है। अमेरिका की बिजनैस मैग्जीन सीईओ वर्ल्ड ने दुनिया के 132 देशों का सर्वे कर यह लिस्ट जारी की है।

सर्वे के लिए मैग्जीन ने तीन आधार तय किए थे। इन देशों में रहने वाले लोगों का मकान का किराया, किराने का सामान और रेस्तरां में खानपान की कीमतों को शामिल किया था। विशेषज्ञों ने कपड़े, टैक्सी का किराया, इंटरनेट की कीमतों को भी शामिल किया। इसके तहत मैग्जीन ने नंबर के आधार पर यह रैंकिंग दी। इसमें स्विट्जरलैंड को सबसे ज्यादा 122 नंबर मिले। पाकिस्तान को 21.98, जबकि भारत को 24.58 नंबर मिले।

हर देश की राजधानी के आंकड़े शामिल किए

यह सर्वे सभी 132 देशों की राजधानियों में किया गया। इसके लिए राजधानियों के प्रतिष्ठित रेस्तराओं और पॉश इलाके की कॉलोनियों को शामिल किया गया। इसका मकसद था- दुनिया में लगातार बढ़ रहे बिजनेस इंडेक्स को उजागर करना। खास बात यह रही कि सूची में बड़े और प्रतिष्ठित देश भी पीछे रह गए।

टॉप-10 सबसे सस्ते देश: सीरिया भी हमसे आगे

1 पाकिस्तान 21
2 अफगानिस्तान 24
3 भारत 24
4 सीरिया 25
5 उज्बेकिस्तान 26
6 किर्गिस्तान 26
7 ट्यूनीशिया 27
8 वेनेजुएला 27
9 कोसोवो 28
10 जॉर्जिया 28

टॉप-10 सबसे महंगे देश, आठवें नंबर पर इजरायल

रैंकिंग
देश नंबर
1 स्विट्जरलैंड 122
2 नॉर्वे 101
3 आइसलैंड 100
4 जापान 83
5 डेनमार्क 83
6 बाहमास 82
7 लग्जमबर्ग 81
8 इजरायल 81
9 सिंगापुर 81
10 साउथ कोरिया 78

बड़े और ताकतवर देश भी सूची में नीचे रह गए

रैंकिंग देश नंबर
14 फ्रांस 74
16 ऑस्ट्रेलिया 73
20 अमेरिका 71
24 कनाडा 67
27 ब्रिटेन 67
28 इटली 67
29 जर्मनी 65
80 चीन 40
82 रूस 39
86 ईरान 39


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।

इस्तांबुल एयरपोर्ट के रनवे पर प्लेन फिसलने के बाद दो टुकड़े हुआ, सभी 177 यात्री सुरक्षित February 05, 2020 at 07:14AM

इस्तांबुल. यहां के एयरपोर्ट के रनवे पर बुधवार को पेगासस एयरलाइंस का एक विमान लैंडिंग के वक्त फिसल गया। इसके बाद विमान के दो टुकड़े हो गए और उसमें आग लग गई। इतने भीषण हादसे के बाद भी किसी यात्री की जान नहीं गई। विमान में सवार सभी 177 यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस विमान ने इजमिर शहर से उड़ान भरी थी और इस्तांबुल एयरपोर्ट पर उतरते वक्त हादसे का शिकार हो गया। इसके बाद इमरजेंसी टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम किया। घटना के बाद जो तस्वीर सामने आई, उसमें कुछ लोग विमान के पिछले हिस्से से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दुर्घटनाग्रस्त विमान।

Avalanche in Turkey wipes out rescue team; 38 dead overall February 05, 2020 at 06:56AM

An avalanche slammed into a mountain road in eastern Turkey on Wednesday, wiping out a huge team of rescue workers sent to find people missing in an earlier avalanche. Officials said 33 emergency workers were killed, 53 were injured and others are still buried under the snow.

Baby tests positive for China virus just 30 hours after birth February 05, 2020 at 03:44AM

The infant is the youngest person recorded as being infected by the virus, which has killed nearly 500 people since emerging late last year. The mother had tested positive for the virus before she gave birth. The disease is believed to have emerged in December in a Wuhan market that sold wild animals, and spread rapidly as people travelled for the Lunar New Year holiday in January