Sunday, December 15, 2019

Senate impeachment trial in focus ahead of House vote December 15, 2019 at 07:08PM

Senate Democrats are pushing for testimony from top White House officials in the rare impeachment trial that is fast becoming the next battleground ahead of House voting that is all but certain to result in President Donald Trump's impeachment.

Toxic Sydney bushfire haze a 'public health emergency' December 15, 2019 at 06:28PM

Hundreds of climate change-fuelled bushfires have been raging across Australia for months, with efforts to contain a "mega-blaze" burning north of Sydney destroying an estimated 20 homes overnight and fires near Perth threatening towns.

राष्ट्रपति अर्दोआन की चेतावनी- ट्रम्प प्रशासन ने प्रतिबंध बढ़ाए, तो देश में मौजूद अमेरिकी बेस बंद होंगे December 15, 2019 at 05:58PM

अंकारा. अमेरिका की तरफ से लगाए गए कड़े प्रतिबंधों पर तुर्की ने नाराजगी जताई है। राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन ने रविवार को कहा कि अब अगर अमेरिका तुर्की पर और प्रतिबंध लगाता है, तो वे देश में मौजूद अमेरिका के इनसर्लिक एयरबेस को बंद कर सकते हैं। अर्दोआन ने धमकी दी कि उनके पास इनसर्लिक के अलावा मलाक्या प्रांत के अदाना में मौजूद कुरेसिच रडार स्टेशन को भी बंद कर देंगे। कुरेसिच बेस में अमेरिकी सेना के अहम रडार लगे हैं। यह रडार अमेरिका और नाटो संगठन के देशों को मिसाइल लॉन्च की जानकारी देते हैं।

अमेरिकी सीनेट ने बुधवार को ही तुर्की पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया। तुर्की ने पिछले साल रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने का समझौता किया था। अमेरिका इसी से नाराज है। ट्रम्प प्रशासन पहले ही तुर्की से एफ-35 फाइटर जेट की डील रद्द कर चुका है। उसके अलावा नाटो देशों ने भी एस-400 की खरीद को लेकर तुर्की से दूरी बनाई है।


अमेरिकी संसद में अर्मेनिया नरसंहार पर बिल पास, इसको लेकर भी तुर्की नाराज
अमेरिकी संसद के उच्च सदन (सीनेट) ने हाल ही में 100 साल पहले हुए अर्मेनियन नरसंहार पर प्रस्ताव पारित कर इसकी निंदा की थी। अर्मेनियन नरसंहार 24 अप्रैल 1915 से शुरू हुआ, जब ऑटोमान (मौजूदा तुर्की) सरकार ने यहां करीब 15 लाख अल्पसंख्यकों की क्रूर हत्याएं करवाईं। इसे जर्मनी में नाजियों की हत्या के बाद दुनिया का सबसे दूसरा सबसे बड़ा नरसंहार माना जाता है। अमेरिकी सीनेट ने इसे नरसंहार के बजाय अर्मेनियाई नागरिकों का सामूहिक हत्याकांड बताया है। तुर्की ने इस प्रस्ताव की निंदा करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ सकते हैं। अमेरिका इतिहास को अलग तरह से पेश करने की कोशिश कर रहा है।


राष्ट्रपति ट्रम्प कई बार तुर्की पर प्रतिबंध लगा चुके हैं
दो महीने पहले जब तुर्की ने सीरिया में कुर्द विद्रोहियों के खिलाफ ऑपरेशन का ऐलान किया, तो ट्रम्प ने धमकी दी थी कि वे तुर्की की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देंगे। कुर्दों ने अमेरिका के साथ इस्लामिक आतंकी संगठन आईएस को हराने में अहम भूमिका निभाई थी। ट्रम्प ने अर्दोआन सरकार पर प्रतिबंधों का भी ऐलान किया। हालांकि, बाद में तुर्की ने कुर्दों के खिलाफ ऑपरेशन बंद कर दिए। ट्रम्प ने उनसे सीरिया को लेकर समझौते की अपील की थी।इसके अलावा रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए भी तुर्की पर काट्सा कानून के तहत कुछ प्रतिबंध लग चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्रम्प सीरिया में कुर्दों पर हमले और रूस से एस-400 डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए तुर्की पर प्रतिबंध की धमकी दे चुके हैं।

4 साल में 100 भाषाएं बोलने वाला रोबोट बनाया, यह फुटबॉल को किक लगा सकता है December 15, 2019 at 04:56PM

तेहरान. ईरान के तेहरान विश्वविद्यालय ने एक ऐसा रोबोट बनाया है, जो 100 भाषाओं को बोल सकता है। इतना ही भाषाओं को समझकर यह अनुवाद कर सकता है। यह चेहरों को पहचान सकता है और फुटबॉल को किक लगा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग ने चार साल में इस रोबोट को तैयार किया है।

इसका नाम 'सुरेना' रखा गया है। यह चीजों को उठा सकता है। 100 अलग-अलग वस्तुओं को पहचान सकता है। इसे चेहरों को पहचाने में भी 'महारत' हासिल है। यह हाथ मिलाकर लोगों का अभिवादन भी कर सकता है।

सेल्फ बैलेंस्ड है
रोबोट सुरेना 170 सेंटीमीटर लंबा और 70 किलोग्राम वजनी है। एक घंटे में 700 मीटर चलने में सक्षम है। उबड़-खाबड़ जमीन पर यह आगे-पीछे और दाएं-बाएं मुड़कर संतुलन बनाए रख सकता है। इसके अलावा भी इसमें मनुष्यों के समान कई गुण हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोबोट सुरेना एक घंटे में 700 मीटर चलने में सक्षम है।