Sunday, December 15, 2019

राष्ट्रपति अर्दोआन की चेतावनी- ट्रम्प प्रशासन ने प्रतिबंध बढ़ाए, तो देश में मौजूद अमेरिकी बेस बंद होंगे December 15, 2019 at 05:58PM

अंकारा. अमेरिका की तरफ से लगाए गए कड़े प्रतिबंधों पर तुर्की ने नाराजगी जताई है। राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन ने रविवार को कहा कि अब अगर अमेरिका तुर्की पर और प्रतिबंध लगाता है, तो वे देश में मौजूद अमेरिका के इनसर्लिक एयरबेस को बंद कर सकते हैं। अर्दोआन ने धमकी दी कि उनके पास इनसर्लिक के अलावा मलाक्या प्रांत के अदाना में मौजूद कुरेसिच रडार स्टेशन को भी बंद कर देंगे। कुरेसिच बेस में अमेरिकी सेना के अहम रडार लगे हैं। यह रडार अमेरिका और नाटो संगठन के देशों को मिसाइल लॉन्च की जानकारी देते हैं।

अमेरिकी सीनेट ने बुधवार को ही तुर्की पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया। तुर्की ने पिछले साल रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने का समझौता किया था। अमेरिका इसी से नाराज है। ट्रम्प प्रशासन पहले ही तुर्की से एफ-35 फाइटर जेट की डील रद्द कर चुका है। उसके अलावा नाटो देशों ने भी एस-400 की खरीद को लेकर तुर्की से दूरी बनाई है।


अमेरिकी संसद में अर्मेनिया नरसंहार पर बिल पास, इसको लेकर भी तुर्की नाराज
अमेरिकी संसद के उच्च सदन (सीनेट) ने हाल ही में 100 साल पहले हुए अर्मेनियन नरसंहार पर प्रस्ताव पारित कर इसकी निंदा की थी। अर्मेनियन नरसंहार 24 अप्रैल 1915 से शुरू हुआ, जब ऑटोमान (मौजूदा तुर्की) सरकार ने यहां करीब 15 लाख अल्पसंख्यकों की क्रूर हत्याएं करवाईं। इसे जर्मनी में नाजियों की हत्या के बाद दुनिया का सबसे दूसरा सबसे बड़ा नरसंहार माना जाता है। अमेरिकी सीनेट ने इसे नरसंहार के बजाय अर्मेनियाई नागरिकों का सामूहिक हत्याकांड बताया है। तुर्की ने इस प्रस्ताव की निंदा करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ सकते हैं। अमेरिका इतिहास को अलग तरह से पेश करने की कोशिश कर रहा है।


राष्ट्रपति ट्रम्प कई बार तुर्की पर प्रतिबंध लगा चुके हैं
दो महीने पहले जब तुर्की ने सीरिया में कुर्द विद्रोहियों के खिलाफ ऑपरेशन का ऐलान किया, तो ट्रम्प ने धमकी दी थी कि वे तुर्की की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देंगे। कुर्दों ने अमेरिका के साथ इस्लामिक आतंकी संगठन आईएस को हराने में अहम भूमिका निभाई थी। ट्रम्प ने अर्दोआन सरकार पर प्रतिबंधों का भी ऐलान किया। हालांकि, बाद में तुर्की ने कुर्दों के खिलाफ ऑपरेशन बंद कर दिए। ट्रम्प ने उनसे सीरिया को लेकर समझौते की अपील की थी।इसके अलावा रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए भी तुर्की पर काट्सा कानून के तहत कुछ प्रतिबंध लग चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्रम्प सीरिया में कुर्दों पर हमले और रूस से एस-400 डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए तुर्की पर प्रतिबंध की धमकी दे चुके हैं।

4 साल में 100 भाषाएं बोलने वाला रोबोट बनाया, यह फुटबॉल को किक लगा सकता है December 15, 2019 at 04:56PM

तेहरान. ईरान के तेहरान विश्वविद्यालय ने एक ऐसा रोबोट बनाया है, जो 100 भाषाओं को बोल सकता है। इतना ही भाषाओं को समझकर यह अनुवाद कर सकता है। यह चेहरों को पहचान सकता है और फुटबॉल को किक लगा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग ने चार साल में इस रोबोट को तैयार किया है।

इसका नाम 'सुरेना' रखा गया है। यह चीजों को उठा सकता है। 100 अलग-अलग वस्तुओं को पहचान सकता है। इसे चेहरों को पहचाने में भी 'महारत' हासिल है। यह हाथ मिलाकर लोगों का अभिवादन भी कर सकता है।

सेल्फ बैलेंस्ड है
रोबोट सुरेना 170 सेंटीमीटर लंबा और 70 किलोग्राम वजनी है। एक घंटे में 700 मीटर चलने में सक्षम है। उबड़-खाबड़ जमीन पर यह आगे-पीछे और दाएं-बाएं मुड़कर संतुलन बनाए रख सकता है। इसके अलावा भी इसमें मनुष्यों के समान कई गुण हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोबोट सुरेना एक घंटे में 700 मीटर चलने में सक्षम है।

राष्ट्रपति बोल्सोनारो के बेटे का इजराइल से वादा- येरुशलम में जल्द खुलेगा दूतावास, नेतन्याहू बोले- शुक्रिया December 15, 2019 at 04:55PM

येरुशलम. ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे एडुअर्डो बोल्सोनारो ने ऐलान किया है कि जल्द ही उनके पिता इजराइल के तेल अवीव में मौजूद दूतावास को येरुशलम ले जाएंगे। एडुअर्डो ने कहा कि यह कोई बहुत बड़ा फैसला नहीं है। यह एक सामान्य चीज है। एडुअर्डो ने कहा कि मेरे पिता ने इस साल चुनाव से पहले वादा किया था कि ब्राजील अपना दूतावास येरुशलम में खोलेगा। वह अब यह वादा पूरा करना चाहते हैं।

एडुअर्डो ने रविवार को इजराइल के येरुशलम में ब्राजीली व्यापार दफ्तर का उद्घाटन किया। इस दौरान इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू उनके साथ ही मौजूद थे। एडुअर्डो के ऐलान पर नेतन्याहू ने कहा कि हमारे पास ब्राजील से अच्छा कोई दोस्त नहीं हो सकता। आपका शुक्रिया।

यहूदी समुदायर के समर्थक हैं बोल्सोनारो

जायर बोल्सोनारो यहूदी समुदाय के बड़े समर्थक माने जाते हैं।चुनाव जीतने के बाद वेमार्च में इजराइल पहुंचे थे। यहां उन्होंने ऐलान किया था कि वे येरुशलम में पहले एक व्यापार दफ्तर खोलेंगे। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरह ही वे अपने दूतावास को भी तेल अवीव से येरुशलम ले जाएंगे।

अभी सिर्फ दो देशों के दूतावास ही येरुशलम में
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले साल मई में ही अपने नए दूतावास का येरुशलम में उद्घाटन किया था। उन्होंने अमेरिका के इस कदम को दोनों देशों की दोस्ती का नतीजा बताया था। उसके इस फैसले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई थी। दिसंबर 2017 में संयुक्तर राष्ट्र के सदस्य देशों ने भी अमेरिका के इस फैसले के खिलाफ वोट किया था। हालांकि, इसके बावजूद अमेरिका ने साल की शुरुआत में येरुशलम में अपने दूतावास का उद्घाटन कर दिया।

अमेरिका के अलावा अभी सिर्फ ग्वाटेमाला का दूतावास ही येरुशलम में है। रूस और ऑस्ट्रेलिया पश्चिमी येरुशलम को इजराइल की राजधानी के रूप में मान्यता देते हैं। लेकिन दोनों के ही दूतावास तेल अवीव में हैं।

क्या है इजरायल-फिलिस्तीन के बीच विवाद?
येरुशलम इजरायल और फिलिस्तीन के बीच लंबे समय से येरुशलम को लेकर विवाद है। दरअसल, इजरायल पूरे येरुशलम को अपनी प्राचीन और अविभाज्य राजधानी मानता है। वहीं फिलिस्तीन येरुशलम के पूर्वी हिस्से पर अपना दावा करता है। इस हिस्से पर इजरायल ने 1967 की मिडिल-ईस्ट वॉर में कब्जा कर लिया था।

येरुशलम पर इजरायल की स्वायत्ता को अब तक अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिल पाई है। 1993 में हुए एक शांति समझौते के मुताबिक, येरुशलम की स्थिति को लेकर दोनों देशों के बीच शांति वार्ता होनी हैं। हालांकि, 1967 के बाद से ही इजरायल ने यहां कई निर्माण कर लिए हैं। अभी पूर्वी येरुशलम में करीब 2 लाख यहूदियों के घर हैं। अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक यह गलत है, लेकिन इजरायल इसे नहीं मानता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो (बाएं) इजराइल और यहूदी समुदाय के बड़े समर्थक रहे हैं।

Democrats seek Bolton, Mulvaney for impeachment trial December 15, 2019 at 04:55PM